वर्तमान सेना प्रमुख बाजबा का खास मुनीर 27 नवम्बर को उनका कार्यकाल रिटायरमेंट के साथ ही समाप्त हो रहा था। इससे ऐन पहले उन्हें सेना प्रमुख जैसी जिम्मेदारी दे दी गई। अब कम से कम तीन साल वह देश के सबसे ताकतवर पद पर बने रहेंगे।

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने ले. जनरल आसिम मुनीर को पाकिस्तान का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है। 

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 नवम्बर 2022 : पाकिस्तान : पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने  इसकी जानकारी दी। मुनीर मौजूदा सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे।अक्तूबर 2018 में मुनीर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के चीफ बना दिए गए थे। उनके नाम सबसे कम समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड है। कहा जाता है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान के दबाव में उन्हें महज आठ महीने बाद ही पद छोड़ना पड़ा था। इसी महीने 27 नवंबर को उनका कार्यकाल रिटायरमेंट के साथ ही समाप्त हो रहा था।  इससे ऐन पहले उन्हें सेना प्रमुख जैसी जिम्मेदारी दे दी गई। अब कम से कम तीन साल वह देश के सबसे ताकतवर पद पर बने रहेंगे। इसके बाद भी उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network