आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 नवम्बर 2022 : भारत की अध्यक्षता में निर्धारित जी20 की बहुप्रतीक्षित बैठक की तैयारी जारी है। यह बैठक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 26 नवंबर को होगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैठक का आयोजन हैवलॉक द्वीप के नाम से मशहूर ” स्वराज द्वीप ” में किया जा रहा है। यह स्थान पोर्ट ब्लेयर से समुद्र के रास्ते लगभग ढाई घंटे की दूरी पर है। यहां सरकारी जहाज और निजी पोत के जरिए पहुंचा जा सकता है।

जानकार ने कहा कि प्रतिनिधि 25 नवंबर को चार्टर्ड विमान से पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे। बैठक अगले दिन 26नवंबर को होगी। अतिथि यहां से 27 नवंबर को अपने – अपने मुल्क के लिए प्रस्थान करेंगे। 

     उधर नारद मुनि ने कहा कि नयी दिल्ली में जी20 सचिवालय ने ” स्वराज द्वीप ” की लोकप्रियता और प्राकृतिक सुंदरता को देखते हुए यहां बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। 

उन्होंने कहा कि पारंपरिक नृत्य और संगीत से युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला मेहमानों के लिए तैयार की गई है। इसके अलावे उन्हें स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। भरोसेमंद के मुताबिक प्रतिनिधि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अपने प्रवास के दौरान सेलुलर जेल का दौरा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network