जदयू ने आज यूपी चुनाव में 51 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 जनवरी 2022 : लखनऊ: कई दिनों से जारी ऊहापोह आज खत्म हो गया। जदयू ने आज यूपी चुनाव में 51 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी। इससे पहले पार्टी ने भाजपा से बात करने की कोशिश की। जदयू ने अपने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भाजपा से बात करने की जिम्मेदारी दी थी, पर भाजपा ने बिल्कुल भाव नहीं दिया। इसके बाद आज जदयू ने यूपी चुनाव अकेले दम पर लड़ने का एलान कर दिया।
भाजपा को हो सकता हैं नुकसान
यूपी में जदयू के 51 प्रत्याशियों में से कोई जीत हासिल कर पाए, ऐसा संभव नहीं दिखता, पर एक बात तय है कि जदयू के चुनाव लड़ने से भाजपा को नुकसान होगा। चर्चा इस बात की भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रचार के लिए यूपी जाएंगे। ऐसा हुआ, तो भाजपा को ज्यादा नुकसान होगा। पूर्वी यूपी में कुर्मी जाति का आबादी अच्छी है। बिहार से निकट होने के कारण यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपनी बिरादरी में लोकप्रियता भी है। अब देखना है कि यूपी चुनाव में जदयू किन मुद्दों पर जोर देता है। संभव है वह वहां जातीय जनगणना, पिछड़ों को गक की बात करेगा। अगर वह हिंदुत्व के खिलाफ स्टैंड लेता है, तो भाजपा की परेशानी ज्यादा बढ़ेगी।
गौरतलब हो कि यूपी में ओवैसी ने 100 सीटों पर अकेले प्रत्याशी उतारने का एलान किया है। जदयू ने 51 पर उम्मीदवार देने की घोषणा की है। स्पष्ट है कि जदयू की ताकत औवैसी से भी कम है।इससे पहले झारखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और जदयू ने अलग-अलग अकेले चुनाव लड़ा था।
