
रिपोर्ट: Rohtas Darshan चुनाव डेस्क | रांची | Updated: 28 फ़रवरी 2026: झारखंड के 48 शहरी निकायों में हुए चुनाव के 47 परिणाम घोषित हो चुके हैं और तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। घोषित नतीजों के अनुसार:
• भाजपा-समर्थित प्रत्याशी – 13 निकाय
• झामुमो-समर्थित प्रत्याशी – 11 निकाय
• कांग्रेस-समर्थित प्रत्याशी – 3 निकाय
• निर्दलीय उम्मीदवार – 18 निकाय
• सीपीआई(एमएल) समर्थित – 1 निकाय
नगर निगमों का हाल
9 नगर निगमों में से 8 के मेयर पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
• Ranchi: भाजपा समर्थित रोशनी खलखो ने कांग्रेस समर्थित रमा खलखो को हराया।
• Medininagar: भाजपा समर्थित अरुणा शंकर ने कांग्रेस की नम्रता त्रिपाठी को पराजित किया।
• Hazaribagh: स्वतंत्र प्रत्याशी अरविंद राणा विजयी।
• Deoghar: झामुमो समर्थित रवि राउत विजयी।
• Giridih: झामुमो समर्थित प्रमिला मेहरा ने जीत दर्ज की।
• Adityapur: भाजपा समर्थित संजय सरदार विजयी।
• Mango नगर निगम: कांग्रेस समर्थित सुधा गुप्ता ने बाजी मारी।
• Dhanbad: स्वतंत्र प्रत्याशी संजीव सिंह झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल पर बढ़त बनाए हुए हैं (अंतिम परिणाम प्रतीक्षित)।
छोटे निकायों में निर्दलीयों का दबदबा
39 नगर परिषद और नगर पंचायतों में:
• 17 पर निर्दलीय
• 10 पर भाजपा समर्थित
• 9 पर झामुमो समर्थित
• 2 पर कांग्रेस समर्थित
• 1 पर सीपीआई(एमएल) समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे
नगर पंचायत – निर्दलीय विजेता
हुसैनाबाद (अजय भारती), हरिहरगंज (कुमारी शीला चौधरी), छत्तरपुर (अरविंद गुप्ता), श्री बंशीधरनगर (साधना देवी), मझिआंव (सुमित्रा देवी), कोडरमा (साजिद हुसैन लल्लू), बासुकीनाथ (वीणा देवी), जामताड़ा (आशा गुप्ता)।
भाजपा समर्थित विजेता
लातेहार (महेश सिंह), डोमचांच (उमेश वर्मा), बड़कीसरैया (शोभा देवी), महागामा (प्रबोध सोरेन), बरहरवा (अर्पिता दास), खूंटी (रानी टुटी)।
झामुमो समर्थित विजेता
राजमहल (केताबुद्दीन), बुंडू (जितेंद्र उरांव), सरायकेला (मनोज कुमार चौधरी), चाकुलिया (सोमवारी सोरेन)।
सीपीआई(एमएल)
धनवार से विनय कुमार सांथालिया निर्वाचित।
नगर परिषद अध्यक्ष पद
निर्दलीय
गढ़वा (आशीष सोनी), विश्रामपुर (गीता देवी), चतरा (अताउर रहमान), झुमरीतिलैया (रमेश हर्षधर), गोड्डा (सुशील रमानी), पाकुड़ (शबरी पाल), चिरकुंडा (सुनीता देवी), सिमडेगा (ओलिवर लकड़ा), कपाली (परवेज आलम)।
भाजपा समर्थित
मधुपुर (मीति कुमारी), मिहिजाम (जयश्री देवी), लोहरदगा (अनिल उरांव), गुमला (शकुंतला उरांव)।
झामुमो समर्थित
साहिबगंज (रामनाथ पासवान), दुमका (अभिषेक चौरसिया), चक्रधरपुर (शनि उरांव), चाईबासा (नितिन प्रकाश), जुगसलाई (नौशान खान)।
कांग्रेस समर्थित
फुसरो (निर्मला देवी), रामगढ़ (कुसुमलता कुमारी)।
घोषित परिणामों से स्पष्ट है कि इस बार शहरी निकाय चुनावों में बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला। मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों, प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि और जमीनी सक्रियता को प्राथमिकता दी।
राज्य की राजनीति के लिए ये नतीजे आगामी चुनावी समीकरणों के संकेत भी माने जा रहे हैं।


