
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 अप्रैल 2023 : रांची : राजधानी रांची में ईडी और आईटी की एक साथ छापेमारी चल रही है। मणिकरण पावर लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड जारी है। सुमित सिंह कलसी के आवास, कार्यालय और स्प्रिंगडेल स्कूल में आईटी ने दबिश दी है।

जानकारी के अनुसार रांची के तीन जगहों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है। यह छापेमारी हिनू क्षेत्र में चल रही है। 20 से 25 की संख्या में विभाग के अधिकारी पहुंचे हैं। फिलहाल किसी के भी अंदर जाने और अंदर से बाहर आने की इजाजत नहीं है। फिलहाल सुमित कलसी के आवास, ऑफिस एवं स्कूल को खंगाला जा रहा है।

इधर चार जगहों पर ईडी की रेड चल रही है। ईडी की टीम मोरहाबादी, अशोक नगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी जमीन से जुड़े फर्जीवाड़ा को लेकर हो रही है।
