आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 21 फरवरी 2023 : लाइव परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद जैसे ही सोनू निगम सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे तो कुछ लोगों ने उनके साथ धक्कामुक्की की। इस दौरान सिंगर की टीम के सदस्य नीचे गिर गए और अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में सिंगर को बचाने आए उनके करीबी रब्बानी नीचे गिरे और उन्हें काफी चोटी आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि सोनू निगम को इस दौरान कोई चोट नहीं लगी है।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

मुंबई में एक लाइव कॉन्सर्ट में गायक सोनू निगम और उनकी टीम के साथ सेल्फी को लेकर धक्का-मुक्की के विवाद में आरोप चेंबूर विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल प्रकाश फटरपेकर पर लगाया गया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एमएलए ने कहा कि, यह मामूली धक्का-मुक्की थी, लेकिन जो भी हुआ गलत हुआ. इस घटना में सोनू निगम के एक सहयोगी जख्मी हो गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेटे की धक्का-मुक्की पर विधायक पिता ने मांगी माफी इस घटना को लेकर टाइम्स नाउ से बात करते हुए प्रकाश फटरपेकर ने कहा कि, ‘उसने (स्वप्निल प्रकाश फटरपेकर) उन पर हमला नहीं किया, जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि यह गलती से हुआ था। उसने जानबूझकर उन्हें धक्का नहीं दिया। मंच से निकलते समय वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। जो हुआ वह गलत था।’ एक लड़का होने के बावजूद, वह बहुत विनम्र है…लेकिन फिर भी मैं गलती मानते हुए माफी मांगता हूं।’

सोनू निगम ने लगाए धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप दरअसल, पुलिस को दिए अपने बयान में सोनू निगम ने आरोप लगाया था कि, विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल प्रकाश फटरपेकर ने उन्हें मंच से नीचे धकेल दिया, उनके सहयोगियों हरिप्रकाश और रब्बानी खान को मारा और उन्हें सीढ़ियों से नीचे गिरा दिया और उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि गायक सोनू निगम की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), 341 (गलत संयम), और 337 (दूसरों की जान को खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network