बिहार में एकबार फिर चोरों ने बड़े नेता के घर से लाखों के सामान उड़ाए हैं। इस घ’टना के बाद पटना पुलिस की भी नींद उड़ी हुई है।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 फरवरी 2023 : बिहार में क्राइम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना में आए दिन चोरी की बड़ी घ’टनाएं सामने आ रही है। चोर गिरोह लगातार आम जनता से लेकर खास शख्स तक को निशाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में बेखौफ चोरों  ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को भी नहीं बख्शा है और उनके घर में भी’षण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा  के घर में घुसकर डेढ़ लाख रुपये के सामान चुरा लिए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में स’नस’नी फैल गई है। फिलहाल इस वा’रदात के बाद विजय कुमार सिन्हा ने पटना के गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस भी ए’क्शन में आ गयी है।

इस घ’टना के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके निजी आवास से कागजातों के साथ-साथ कीमती घड़ी की चोरी हुई है। चो’रों द्वारा उड़ाए गये सामानों की कीमत डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रही है। विदित है कि पटना में वी आई पी के आवासों में चोरी की घटना पर नाराजगी जतायी जा रही है।

इसके पहले चोरों ने बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के घर पर बुधवार रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में सुधाकर सिंह ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी और आरोपियों को गिरफ्तार की।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network