आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 नवम्बर 2022 : कैमूर : बिहार के कैमूर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित के पिता ने भभुआ महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अभी भी चार आरोपी फरार हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला कैमूर जिले अधौरा इलाके का है।

पीड़ित के पिता ने बताया कि मेरी बेटी शाम में शौच करने के लिए जंगल की ओर गई थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ मनचले जबरन धर पकड़ कर जबरन जंगल के अंदर ले गए और बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता के पिता के अनुसार, उसके बाद गांव के ही एक शिक्षक सुरेंद्र पाल वहां पहुंचे, जिसको देख सभी मनचले भाग गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसके बाद शिक्षक ने भी उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि जब वह घर आई तो घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अधौरा थाना और महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया। अधौरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक सुरेंद्र कुमार भास्कर को गिरफ्तारी कर लिया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

भभुआ एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अधौरा थाना इलाके में एक लड़की के साथ पहले चार लड़कों ने गैंग रेप किया। इसी दौरान स्कूल के शिक्षक वहां पहुंचे तो उनको देख सभी लड़के भाग गए, जिसके बाद शिक्षक ने भी लड़की के साथ बलात्कार किया। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network