बड़ी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद, कारोबारी पिता व दो पुत्र गिरफ्तार

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 जनवरी 2022 : मधेपुरा : मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने उदाकिशुनगंज के उदा नहर के समीप मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार व बनाने वाले उपकरण जब्त किए। मौके पर से कारोबारी पिता पुत्रों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार रामचंद्र ठाकुर के यहां वर्षो से हथियार बनाने काम किया जाता था। यहां बने हथियार स्थानीय इलाके और बाहर बिक्री किया जाता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर कारोबार का भंडाफोड़ किया।

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष जेपी चौधरी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर मिनी गन फैक्टरी का उदभेदन किया गया है। कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जांच प्रक्रिया जारी है। कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज पुलिस को हथियार बनाने की फैक्टरी चलाए जाने की जानकारी मिली। उसके बाद तीन पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम ने एक ही समय में विभिन्न जगह छापेमारी की। जहां उदा नहर के पास हथियार बनाने के ठिकाने का पता चला। जहां नव निर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने कारोबारी सोनवर्षा वार्ड संख्या एक के रामचंद्र ठाकुर उसके दो पुत्र कौशल कुमार उर्फ भिखारी ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर को मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके पर से एक देसी मास्केट बड़ा, एक देसी कट्टा, एक 315 बोर का जिंदा कारतूस, पांच हथियार तैयार करने का बैरल , दो हथौड़ी, दो लोहा काटने का आरी, छोटा डाई एक, बैरल रैती 10, बैरल रैती दो, निर्मित ट्रेगर पांच, ट्रैगर स्प्रिंग तीन और अन्य सामान बरामद किया। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, एएसआई गणेश पासवान, एएसआई आई सुरेंद्र कुमार, एएसआई रमाशंकर शर्मा,कमांडो रवि कुमार व महिला पुलिस बल कंचन कुमारी, भारती कुमारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network