आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 अक्टूबर 2022 : दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर अपना मैसेज भेजा है। सीवीसी यानी केंद्रीय सतर्कता आयोग 6 नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मना रहा है। सीवीसी की थीम एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। भष्ट्राचार के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार न केवल आम नागरिक को अधिकारों से वंचित करता है, बल्कि देश की प्रगति को बाधित करने के अलावा उसकी सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करता है।

सतर्ककता जागरूकता सप्ताह के लिए भेजा संदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर अपना मैसेज भेजा है। सीवीसी यानी केंद्रीय सतर्कता आयोग 6 नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मना रहा है। सीवीसी की थीम एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। 

पीएम बोले-भ्रष्टाचार की परिस्थितियों पर हमला जरूरी

पीएम मोदी ने सीवीसी को भेजे गए अपने संदेश में यह कहा कि भ्रष्टाचार को पनपने के लिए जो भी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं, उन पर हमला करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने आठ वर्षों में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम किया है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति की ही देन है कि आज देश आगे बढ़ रहा है। देश में ऐसी किसी भी संस्था या व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा जो किसी प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह देश में विश्वास का माहौल बना है जिसमें आज हर ईमानदार व्यक्ति अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी प्रक्रिया और पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह जीवन में ईमानदारी, अखंडता और पारदर्शिता को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network