-जिले में नही थम रही गोली मारकर लूट की वारदाते
-अररिया पुलिस के लिये चुनौति बन गयी है,गोली मारकर लूटकांड की वारदाते
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 दिसम्बर 2022 : अररिया : बौंसी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर और विनोद के समीप पहले से घात लगाये दो सशस्त्र अपराधियों ने कपड़ा के थोक व्यवसाई करण हेंणलूम के दो कलेक्शन एजेंट डोमन यादव और बिंदेश्वरी यादव को गोली मार दी। इसके बाद उनसे कलेक्शन के लगभग एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल लूट लिए और मिर्जापुर की तरफ भाग निकले। डोमन यादव को एक गोली दाहिने जांघ में लगी है,जबकी बिंदेश्वरी यादव को सीने में गोली लगी है। दोनों घायल को स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने एक एजेंट को दाहिने जांघ में एक गोली लगी,और दुसरा ऐंजेट को सीने में गोली लगी है,दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर दोनों घायल व कपड़ा व्यापारी से घटना की विस्तृत जानकारी लिये है।और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक कपड़ा के थोक व्यवसाई करण हेंणलूम के दो कलेक्शन एजेंट मंगलवार को मिर्जापुर के कपड़ा दुकानदारों से वसूली कर अररिया वापस आ रहे थे। इसी बीच बौसी थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर लगभग कलेक्शन के एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया है। घायल में शहर के खरैहिया बस्ती वार्ड संख्या 10 निवासी डोमन यादव के दाहिने जांघ में गोली लगी है। जबकि दूसरे कलेक्शन एजेंट शरणपुर पंचायत के दभड़ा निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद यादव के सीने में गोली लगी है।
इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया की दो लोगों को गोली लगी है,जिसे बेहतर इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है,जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाऐगा।