आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 मार्च 2023 : पटना : बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस के मौके पर सभी राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बिहार दिवस के मौके पर बुधवार सुबह पटना सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें सभी उम्र के लोगों ने भाग लिया। वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार दिवस समारोह मनाने की शुरूआत हुई थी।

बिहार 111 साल का हो गया है, 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में देश दुनिया के मानचित्र पर उभर कर आया था, लेकिन बिहार दिवस मनाने की शुरूआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से 2010 से शुरू हुई। बंगाल से अलग होने के बाद एक अलग राज्य के रूप में स्थापित होने की खुशी में हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network