जेलों में कुल कैदियों की संसीमन क्षमता 47 हजार 750 है। इसके विरुद्ध जेलों में 59 हजार 378 पुरुष जबकि 2,730 महिला बंदी संसीमित

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 मार्च 2023 : पटना : प्रभारी गृह मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आज विधानपरिषद में महेश्वर सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि राज्य की जेलों में कुल कैदियों की संसीमन क्षमता 47 हजार 750 है। इसके विरुद्ध जेलों में 59 हजार 378 पुरुष जबकि 2,730 महिला बंदी संसीमित हैं। इसको देखते हुए राज्य में नई जेलों का निर्माण हो रहा है। भभुआ, जमुई, औरंगाबाद और अरवल में मंडल कारा जबकि पालीगंज में उपकारा का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके क्रियाशील होते ही 3,285 कैदियों को रखने की क्षमता में वृद्धि होगी। 

मंत्री ने बताया कि राज्य की 15 जेलों में 33 बंदी कक्ष के निर्माण की भी स्वीकृति दी गई है। इन बंदी कक्ष का निर्माण पूरा होने पर 6,543 कैदियों को रखने की क्षमता में वृद्धि होगी। मंडल कारा मधेपुरा का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही नए अनुमंडलों जैसे कहलगांव, निर्मली, नरकटियागंज, राजगीर, रजौली, मढ़ौरा, सिवान, गोपालगंज, चकिया, पकड़ीदयाल, महनार और सिमरी ब​ख्तियारपुर में 1000-1000 क्षमता के नए कारा भवन का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इन जेलों के निर्माण के बाद 12 हजार कैदियों को रखने की क्षमता बढ़ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network