आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 जनवरी 2022 : बांका : बांका में बालू तस्‍कर एक बार फ‍िर सक्रिय होने लगे हैं। रविवार की रात बालू तस्‍करों ने अमरपुर में एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे भागलपुर रेफर किया गया। वहीं, दूसरी ओर रजौन में पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें एसडीपीओ का सिर फट गया। पुलिस बालू तस्‍करों के खिलाफ छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस पर तस्‍करों ने फायरिंग भी की।

वहीं, अमरपुर थाना क्षेत्र में भदरिया गांव में रविवार को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक को जख्मी कर दिया। जख्मी युवक नीतू मंडल का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। जख्मी के स्वजनों ने बताया कि नीतू खाना खाकर गांव के कुशवाहा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप खलिहान पर जा रहा था। इसी क्रम में पूर्व से आंगनबाड़ी केंद्र के समीप घात लगाये अपराधियों ने पीठ में गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर आसपास घरों के लोग मौके पर पहुंचे। जिसपर दोनों अपराधी नदी की ओर भाग गया। जख्मी नीतू मंडल को स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी ने दोनों अपराधी की पहचानने का दावा किया है। जख्मी ने बताया कि गांव का ही सिकवा मंडल एवं अवधेश ने गोली मारकर जख्मी किया है। बतातें चलें कि नीतू मंडल का पिता सुनील मंडल आर्म्स एक्ट में फिलवक्त जेल में हैं।

बताया जा रहा है कि भदरिया कुशवाहा टोला के समीप चांदन नदी से अवैध खनन में वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से नीतू बालू तस्कर के लिए बाधक बना हुआ था। जिसमें यह भी चर्चा है कि सिकवा मंडल को पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। जिसमें सिकवा मंडल को शंका था कि नीतू के मुखबिरी के कारण ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

जो भी हो भदरिया, राजापुर, खंजरपुर, बीरमां, वासूदेवपुर सहित आसपास के प्रतिबंधित बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर बंदुकें गरजना आम बात हो गई है। कुछ घटना पुलिस के फाइल तक पहुंचती हैं, तो अधिकांश घटना चांदन नदी के कोख में ही दम तोड देती हैं। ऐसा मानना चांदन नदी किनारे बसे गांव के लोगों का मानना है। पुलिस ने गोलीबारी में नीतू मंडल के जख्मी होने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network