आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 मार्च 2023 : छतरपुर (मध्य प्रदेश). अक्सर अपने अंदाज और विवादित बयानों के चलते चर्चा में बने रहने वाले बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर फिर बवाल बढ़ गया है। एक बार पुना: उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत किसी और ने नहीं, बल्कि नागपुर की अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने दी है। उन्होंने शास्त्री पर अंध विश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर ‘रावण’ ने छतरपुर में एक बड़ी रैली की। चंद्रशेखर ने बागेश्वर सरकार पर इशारों ही इशारों में जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कोई पाखंडी हमें आंख दिखाएगा तो इलाज हो जाएगा। मैं ऐसे लोगों को यही बताने मैं छतरपुर आया हूं।

बाबा ने चिनौती पूरी की तो मिलेगा 30 लाख का इनाम

दरअसल, अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ जादू टोना करने और अंध विश्वास को बढ़ावा देने का आरोप एक बार फिर लगाया है। जिसके चलते समीति के संस्थापक श्याम मानव ने मुंबई के मीरा रोड पुलिस थाने में शिकायत दी है। साथ ही चुनौती देते हुए कहा कि अगर बाबा 10 लोगों के बारे में सही जवाब देते हैं तो उन्हें समिति की ओर से 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।

मुंबई में होने वाले कार्यक्रम को रोकने की अपील

वहीं समीति के संस्थापक श्याम मानव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री इन लोगों के बारे में सही नहीं बता पाए तो माना जाएगा कि उनके अंदर कोई शक्ति नहीं है। वह सिर्फ जादू-टोना करते हैं। जबकि उनके मानने वाले दावा करते हैं कि बाबा मंत्र पढ़ कर बीमारी ठीक करते हैं। लेकिन वह सिर्फ अंध विश्वास को बढ़ावा देते हैं। वहीं समीति ने पुलिस से अपील की है कि बागेश्वर सरकार के मुंबई में होने वाले कार्यक्रम को रद्द किया जाए। क्योंकि महाराष्ट्र में ड्रग्स एंड मजिक रेमेडीज एक्ट 2013 कानून लागू है। ऐसे में किसी व्यक्ति को किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाने पर पूर्णत: रोक है। लेकिन फिर भी कोई कार्यक्रम करता है तो वह प्रशासन के नियमों को तोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network