आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 30 मार्च 2022 : नोखा। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बराव से मारपीट के आरोपी झूरी यादव, श्री खिंडा से निरंजन कुमार और किसान कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों पर पूर्व में मारपीट का मामला नोखा थाना में दर्ज था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लम्बित मामले में तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।