आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 मई 2022 : नोखा। पुलिस ने कई अपहरण, हत्या और लूटकांड के अभियुक्त बबुआ उर्फ आर्यन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटकांड अपहरण फिरौती, के मामले में बबुआ उर्फ आर्यन सिंह को पुलिस बहुत दिन से तलाश कर रही थी नोखा,सासाराम, मार्ग में सड़क लूटकांड के सिलसिले में नोखा की पुलिस ने सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना काण्ड संख्या 125/11 के मुख्य आरोपी बबुआ उर्फ आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया है।