आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 मार्च 2023 : पटना : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस के पलटने से हुयी सड़क दुर्घटना में बिहार के 4 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network