आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 सितम्बर 2022 : नोखा। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रविवार की देर शाम नशे की हालत में हो हंगामा कर रहे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुधारटोला से हाकिम सिंह ,धनजी सिंह , बड़का गांव से मनोज कुमार, भँवरह काली टोला से शंकर चौधरी एवं मितरंजन कुमार,रामनगर से राजू सिंह,घोसिया से बिनोद सिंह को गिरफ्तार किया गया है।