आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 02 फरवरी 2023 : अररिया : नरपतगंज थाना क्षेत्र गोड़राहा विशनपुर के समीप पुल हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक कर्मी से हुई लूटकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।कांड में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।मामले का खुलासा करते हुई अररिया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित यह जानकारी दी।

एसपी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस को बताया की तीस जनवरी की दोपहर नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़राहा विशनपुर सड़क पर पुलिया के पास चार अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक परवाहा फारबिसगंज के कर्मी से कलेक्शन का 63.210 रूपया मोबाईल एवं टैब लूट लिया गया था । जिसके संबंध में नरपतगंज थाना में कांड दर्ज हुआ था।कांड प्रतिवेदित होने के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर संदिग्ध अपराधी मन्नी सिंह, विशाल कुमार सिंह,इश्तेखार,और रोहित सिंह को पुलिस हिरासत में लिया गया। एसपी ने बताया की हिरासत में लिये गए अभियुक्त से पूछताछ किया गया।

पूछताछ के क्रम में उन्होनें कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए दो अन्य साथी अपराधकर्मी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही के आधार पर कांड में शामिल सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने वादी का लूटा गया विभो कम्पनी एक एन्ड्रायड मोबाईल बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है।एसपी ने कहा की इसप्रकार अग्रतर अनुसंधान के क्रम में कांड का सफल उदभेदन हुआ है। लूटकांड में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नरपतगंज थाना क्षेत्र के पिठौरा गांव निवासी मन्नी सिंह पिता- रमेश सिंह, विशाल कुमार सिंह पिता – मुन्ना सिंह,इश्तेखार पिता-सलीम, और सुपौल जिला के छातापुर थानान्तर्गत कटहरा गांव निवासी रोहित सिंह पिता- सत्यनारायण सिंह शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों पास से लूटा गया एक एन्ड्रायड मोबाईल को बरामद किया है।एसपी ने बताया की गिरफ्तार आरोपी मन्नी सिंह के विरूद्ध पुर्व से अपराधिक इतिहास रहा है।इस छापेमारी अभियान में फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभांक मिश्रा, नरपतगंज थानाध्यक्ष पुअनि शैलेश कुमार पाण्डेय, पुअनि प्रकाश कुमार, पुअनि अंजना रंजन,समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

https://youtu.be/7yLyjMKApzY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network