यहां के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में 20 दुर्लभ भारतीय स्टार कछुओं की तस्करी करने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और सोमवार को गणपत पाटिल नगर इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 दिसम्बर 2022 : मुंबई  यहां के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में 20 दुर्लभ भारतीय स्टार कछुओं की तस्करी करने के आरोप में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। MHB थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और सोमवार को गणपत पाटिल नगर इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

लाखों रुपए है कछुओं की कीमत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के पास से कम से कम 20 भारतीय स्टार कछुए जब्त किए गए, जिनकी कीमत 3.5 लाख रुपये है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। अब यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आरोपी ने कछुओं को कहां से निकाला और अपने ग्राहक को कैसे ट्रैक किया?

पुलिस ने बताया कि MHB कॉलोनी थाने की सीमा में स्टार बैक प्रजाति का एक दुर्लभ कछुआ बिक्री के लिए आ रहे हैं। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 33 वर्षीय नदीम शेख के रूप में हुई है। उसे गणपत पाटिल नगर से पीएसआई डॉ. दीपक हिंदे ने पकड़ा।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 के तहत स्टार नस्ल के कछुओं को संरक्षण प्राप्त है। इंडियन स्टार टोर्टोइज या जियोकेलोन एलिगांस उन सरीसृपों में से एक है जिनका व्यापार करना और घरों में रखना दोनों ही गैर कानूनी है। भारतीय स्टार कछुए 10 इंच तक बढ़ सकते हैं। ये ज्यादातर शाकाहारी होते हैं। ये घास, फल, फूल, और पौधों की पत्तियां खाकर जीवित रहते हैं। इनकी खूबसूरत पीली और काली ढाल पर तारे की आकृति और पिरामिड जैसे डिजाइन देखने को मिलती है। दअसल, भारतीय स्टार कछुए अपनी खूबसूरती के चलते स्मगलिंग होते हैं। बड़े लोग इन्हें घरों में पालने के लिए इनकी अच्छी खासी कीमत तक देने को तैयार होते हैं। वहीं, लोगों ने भ्रम बनाया हुआ है कि कछुए पालने से भाग्य बदल जाता है। इसी की वजह से इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network