आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 अप्रैल 2022 : करगहर(रोहतास)। रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर के पलटने से उसपर सवार दो भाईयों की मौत हो गई है। घटना सासाराम-चौसा पथ पर सहुआढ़ गांव के निकट घटी है। दुर्घटना में रूपैठा पंचायत के मचनडीह गांव के दो किसान भाईयों की मौत हो गई है।ग्रामीण बताते हैं कि तीखी मोड़ के कारण ट्रैक्टर असंतुलित हो चाट में पलट गया, जिससे दोनों सवार भाईयों की दबने से मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार मचनडीह गांव के स्व बालेश्वर सिंह के दो बेटे 45 साल के मुंशी सिंह एवं 50 साल के राजेंद्र सिंह अपने ट्रैकटर से सहुआढ़ गांव कुट्टी काटने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे सहुआढ़ गांव के पास पहुंचे ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो सड़क किनारे चाट में जा पलटा, जिससे दोनों ट्रैकटर के नीचे दब गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। सहुआड़ गांव के लोग इन्हें पहचानते थे, अतः तत्काल इसकी सूचना इनके घर दी गई। मचनडीह गांव में सूचना पहुंचने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में एक ही घर के दो भाईयों की मौत से शोक का माहौल है।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network