आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 मई 2022 : लालगंज।ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही एक लड़की को अपराधियों ने गोली मार दी। घायल लड़की को इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल लालगंज भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया।हालत गम्भीर है। बताया जा रहा है कि लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के बरबन्ना मोहल्ला वार्ड तीन निवासी रविंद्र शर्मा की 22 वर्षीय बेटी अंकिता शर्मा चकसाले मोहल्ला से ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। जिसे अपराधियों ने नाका नम्बर दो के समीप गोली मार दी। गोली लड़की के सीने में लगी है। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े। लोगों ने इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया।

घायल अंकिता तीन बहन में सबसे छोटी बहन हैं। जो बीकॉम सेकंड ईयर में पढ़ती हैं। करीब तीन माह से ट्यूशन पढ़ाती हैं। घटना के कारणों खुलासा अभी नहीं हो सका है।वहीं लालगंज थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जिसके बाद लड़की को इलाज के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network