आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 सितम्बर 2022 : डेहरी ऑन सोन । कंप्यूटर प्रशिक्षण के नाम पर बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल से 16 लड़कियों को डेहरी रेलवे सुरक्षा बल की दबिश के चलते बरामद कर लिया गया तथा तिलौथू स्थित चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बारे में रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच एसडीपीओ डेहरी से कराई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सभी बरामद लड़कियों को उनके घर पहुंचा दिया गया है । बावजूद इसके अभी भी 43 लड़कियां गायब है। रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर अवस्थित गांवो से गरीब असहाय लड़कियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने का झांसा देकर झारखंड के गढ़वा जिले के मास्टरमाइंड जालसाज रामबरन क्रकेटा ने महाराष्ट्र के नागपुर ले जा रहे थे। इसी बीच एक लड़की डेहरी रेलवे सुरक्षा बल के हाथों लग गई। इसकी निशानदेही पर 16 लड़कियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सकुशल मुक्त कराया गया । सभी बरामद लड़कियां रोहतास प्रखंड के हरैया,कपरफुटटी और नौहटा प्रखंड के रेहल ,जोनहा ,चुनहटा सहित गांवो से 59 लड़कियों को लेकर नागपुर जा रहा लड़की तस्कर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 16 लड़कियां बरामद किया जा चुका है । जबकि 43 लड़कियों का अभी भी पता नहीं है। एक अपुष्ट खबर के अनुसार इन लड़कियों को धर्म परिवर्तन के लिए ले जाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network