• घटनास्थल से आठ खोखा बरामद,किये जा रही है छानबीन
  • सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार अस्पताल पहुंच घायलों से लि मामले की जानकारी

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 जून 2022 : रानीगंज : रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसाही वार्ड दस स्थित जकता पालर हाट में दो गुटों में गोलीबारी व बमबाजी से क्षेत्र में हरकंप मच गया गया है।जानकारी के मुताबिक खरसाही गांव वार्ड दस में पुरानी रंजिश को लेकर नहर पर दो गुटों में गोलीबारी व बमबाजी हुआ जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग गोलीबारी व बमबाजी में घायल हो गया जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगो की मदद से रानीगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।वही मामले की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।पुलिस ने घटनास्थल से आठ खोखा को बरामद किया गया है।

बताया जाता है, की दोनों गुटों में पुर्व से विवाद चल रहा था।जिसकों लेकर मंगलवार को किसी बात को लेकर पुन: विवाद हो गया जिसके बाद एक गुट के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी व बमबाजी कर दि जिसमें मो.सद्दाम मो.नुरल,मो.मुर्तजा,सबनम खातुन,व मोमिना खातुन घायल हो गये।सभी घायल को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जबकी इसी गोलीबारी के दौरान दुसरे गुट के मो.अली नामक व्यक्ति को गोली लगी है।उसे भी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।घायल मो.अली को तीन राउंड गोली लगने की बात सामने आ रही है।रानीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया की खरसाही वार्ड दस में दो पक्षों में विवाद हुआ है।जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुआ है, जिन्हे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया की घटनास्थल से आठ खोखा बरामद किया गया है।उन्होंने कहा की मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार नगर थानाध्यक्ष शिवशरण साह सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मामले की जानकारी लिए।

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया की गोलीबारी की बात सामने आ रही है।घटनास्थल से आठ खोखा बरामद किया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। कड़ी कार्रवाई जाऐगी।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network