आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 09 फरवरी 2023 : रांची। झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर खूंटी जिला में गुरुवार को दिलेरी दिखाते हुए खुद जिले के एसपी अमन कुमार और डीसी शशी रंजन अफीम के खेत में डंडा लेकर घुस गये और नशे के कारोबार को तहस-नहस कर दिया।

दोनों अधिकारियों ने बिरबांकी के सुदूर क्षेत्र में लगे अफीम के खेत में घुसकर डंडे व लाठियों से अफीम के पौधों को तोड़ दिया। हालांकि पुलिस लगातार ग्रामीणों के बीच अफीम की खेती न करने को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है इसके बावजूद ग्रामीणों पर इसका कोई सकारात्मक प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। खूंटी शहर से 10 से 12 किमी के दायरे से जो अफीम की खेती शुरू होती है वह सुदूर क्षेत्र के जंगलों के बीच जिधर देखें उधर रंगबिरंगे फूलों से लदे अफीम के लहलहाते खेत नजर आने लगेंगे।


पैसे की लालच में लोग अफीम की खेती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब प्रशासन के लिए इस खेती को तैयार होने से पहले नष्ट करना सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है। एसपी कहते हैं कि इस बार वृहद पैमाने पर खेती हुई है और इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिला पुलिस बल , सीआपीएफ और पारा मिलिट्री फोर्स के अलावे हर एक थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों को विशेष टास्क बना कर अफीम के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network