- जख्मियों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 अप्रैल 2022 : आरा। बिहिया-बिहटा मुख्य मार्ग पर जिले बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर एक कार गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार पर सवार एक युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जबकि महिला समेत तीन लोग अन्य लोग आंशिक रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि जख्मियों में तीन का निजी क्लीनिक इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी फागु लाल का 19 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। जबकि जख्मियों में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। बताया जाता है कि छोटू कुमार अपने दोस्त रोहित एवं रवि के साथ विंध्याचल लौट रहा था। लौटने के दरमियान वह बिहिया गांव से रवि की बहन को साथ लेकर आ रहा था। इसी बीच बिहिया चौरस्ता स्थित पेट्रोल पंप के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वही तीन अन्य जख्मियों का इलाज स्थानीय स्तर से निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।