आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 सितम्बर 2022 : डिहरी : रोहतास पुलिस के अभिनव पहल के तहत पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी/अंचल पुलिस निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के थाना/प्रतिष्ठान में पहुॅच कर आम जनों के समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं थाना के काण्डों एवं कार्यों के समीक्षा/निरीक्षण हेतु आज दिनांक-14.09.22 को थाना/प्रतिष्ठान वार कार्यक्रम/समय निर्धारित किया गया था तथा इस सम्बंध में आम नागरिकों को भी सूचित किया गया था।

इसी क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डिहरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, अंचल पुलिस निरीक्षक डेहरी, अंचल पुलिस निरीक्षक बिक्रमगंज, अंचल पुलिस निरीक्षक अमझोर, अंचल पुलिस निरीक्षक नोखा एवं अंचल पुलिस निरीक्षक शिवसागर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम व समय के अनुसार क्रमशः रोहतास थाना, काराकाट थाना, चेनारी थाना, इंद्रपुरी थाना, दिनारा थाना, चुटिया थाना, अगरेर थाना एवं शिवसागर थाना पर पहुॅच कर आम लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निवारण हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ हीं कांडों एवं कार्यों का भी समीक्षा/निरीक्षण किया गया, जिसमें संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

रोहतास पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network