आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 जून 2022 : नोखा। नोखा शहर के मुख्य चौक चौराहे पर पुलिस प्रशासन सीसी टीवी कैमरा लगाया जायेगा। उक्त बातें बुधवार को नोखा थाना का वार्षिक काण्ड निरीक्षण के दौरान जिले के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने कही। इन दौरान थाने का निरीक्षण करते हुए कहा कि जो पुलिस पदाधिकारी बेहतर कार्य किए हैं उन्हें पुलिस प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जायेगा कार्य में कोताही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान डीएसपी संतोष कुमार राय, पुलिस इंस्पेक्टर उदय बहादुर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष चंदेश्वर शर्मा, एसआई शैलेन्द्र सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network