आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 28 अप्रैल 2022 : बक्सर : DGP बिहार के निर्देश पर बुधवार को अनुसुइया रण सिंह उपमहानिरीक्षक वायरलेस ने बक्सर जिले के मुफस्सिल थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बक्सर पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अनुसुइया ने विभाग द्वारा प्राप्त गाइड लाइन के अनुरुप सुक्ष्म ढंग से अवलोकन किया। साथ ही पुलिस कप्तान को आवश्यक निर्देश दिया।लंबित मामलों के निष्पादन, बेहतर पुलिसिंग और अन्य आवश्यक निर्देशों के अनुरुप अपना अनुभव भी साझा किया। पुलिस कप्तान सिंह ने उनके निरीक्षण के उपरांत सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यालय के निर्देश पर सभी थानों का निरीक्षण प्रारंभ किया गया है। उसी कड़ी में मैडम का यहां आगमन हुआ था। उन्होंने बहुत जानकारियां और आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network