आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 मई 2023 : भोजपुर : भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार पर रविवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने पश्चिमी गुंडी पंचायत के वर्तमान मुखिया पति सह प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आरा – सिन्हा मुख्य मार्ग पर सरैया बाजार को मृतक के परिजन एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीचो-बीच रख सड़क जाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network