आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 20 अगस्त 2022 : दावथ : दावथ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में आपसी विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार एक निजी किल्नीक में कराया गया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत होने के कारण रेफर कर दिया। वहीं पुलिस को तीन घंटे बाद मामले की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि सेमरी निवासी सीताराम सिंह के 40 वर्षीय पुत्र समरेश सिंह को उनके ही बड़े पुत्र विनोद सिंह ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। विवाद का कारण छोटे भाई जख्मी समरेश सिंह ने बड़े भाई विनोद सिंह के जमीन बेचने को लेकर कहा सुनी हुई थी। जिसे ले बड़े भाई विनोद सिंह ने छोटे भाई को देशी हथियार से गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्वजनों द्वारा जख्मी को फौरन मलियाबाग के एक निजी किल्नीक में लाया गया। जहां से प्राथमीक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया। जख्मी को बिक्रमगंज करूणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं गोली मारने के बाद विनोद सिंह फरार हो गया है। जबकि पुलिस को मामले में तीन घंटे बाद तक जानकारी नहीं होने पर पुलिस पर सवाल उत्पन्न हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network