आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 जनवरी 2023 : बक्सर,चौसा के बनारपुर ग्राम में किसानों के द्वारा विगत दिनों से चल रहे धरना एवं अपनी मांग पर पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया। लंबी अवधी से चल रही इस धरना में किसानों की मांगो को अनसुनी करते हुए पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई किये जाने और उसपर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा आपराधिक अवहेलना एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा आदिवासी युवती की हत्या के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी, रोहतास द्वारा एक दिवसीय धरना सासाराम समाहरणालय के समक्ष जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी की अध्यक्षता में दिया गया।संचालन विजय सिंह ने किया।

विधानपार्षद श्रीमति निवेदिता सिंह ने आदिवासी महिला के साथ व्यभिचार व हत्या की निंदा करते हुए अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग करते हुए, किसानों की खाद की समस्या, कालाबाजारी तथा किसानों के जमीन का अद्यतन मुआवजा दिलाने के साथ पुलिस बर्बरता के अभियुक्तों को सजा दिलाने की मांग की।

विधानपार्षद संतोष सिंह ने सरकार में शिक्षा मंत्री के बयान की भर्त्सना करते हुये उनके समर्थन करनेवाले राजद प्रदेश अध्यक्ष से मीडिया के माध्यम से सवाल किया की क्या अन्य धर्म या पंथ के धार्मिक ग्रंथ,स्थल के विषय में इस तरह की बातें कहने की हिम्मत हो,तो ऐसा हिम्मत सत्ता पक्ष के लोग करें। अपने राजनीतिक हित और तुष्टिकरण की नीति के लिए ये लोग समाज में वैमनस्य फैलाने का काम ना करें अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता इसका मजबूत राजनीतिक जवाब देना जानते हैं। बनारपुर के किसानों की समस्या पर उन्होंने कहाकि मुआवजा बिहार सरकार को तय करना है. ये प्रोजेक्ट केंद्र सरकार का है लेकिन भूमि अधिग्रहण राज्य सरकार करती है.’और राज्य सरकार इसे पुनर्मूल्यांकित कर किसानों को जल्द उचित मुआवजा दे।
धरना प्रदर्शन में जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय,विधानपार्षद सह प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी सह विधानपार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह,विधानपार्षद संतोष सिंह,पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व विधायक ई.सत्यनारायण सिंह यादव,जिलामहामंत्री शशि भूषण प्रसाद, अरुण पांडेय, जिलाउपाध्यक्ष संतोष पटेल,हरेंद्र चंद्रवंशी,अशोक साह,जिलाप्रवक्ता मंगलानंद पाठक,नगर अध्यक्ष डॉ.शिवनाथ चौधरी,नवीनचंद साह,प्रमोद कुशवाहा,अधि.रविन्द्र सिंह,पंकज सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, कन्हैया सिह,रामायण पासवान,सत्यनारायण पासवान,कन्हैया सिंह,अभिषेक तिवारी, इन्द्रजीत सिंह,सन्नीदेवल चंद्रवंशी, विकास तिवारी,उमेश पांडेय, आनंद पांडेय, संजय गुप्ता,गुप्तेश्वर गुप्ता,संतोष कुमार, विनोद राम गौतम,ई.पुलकित सिंह,सुरेन्द्र पांडेय, मुन्ना शर्मा, सूरज मेहता, सुमित सिंह बिट्टू,सन्नी चौरसिया,विनोद पासवान, कुश पांडेय,विद्या भास्कर चौबे, अजय मिश्र, प्यारेलाल ओझा, संजय काश्यप,संजय सिन्हा, मुन्ना तिवारी,सतीश सिंह गुड्डू, छोटेलाल सोनी,माधुरी सोनी बजरंगी प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network