आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 अप्रैल 2022 : कैमूर : धारदार हथियार से पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में फरार पति को 3 दिन के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके हत्या के लिए उकसाने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 15 अप्रैल को कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के बघीनी गांव में पुनीता देवी की उसके ही पति जनक चौधरी द्वारा धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कैमूर द्वारा इस मामले में गिरफ्तारी को लेकर एक टीम का गठन किया गया। जिस टीम ने 72 घंटे के अंदर महिला के हत्यारोपी पति को डालमियानगर से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी द्वारा जिस महिला के  साथ गलत संबंध था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार पति से पूछताछ किया गया तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। बता दें कि आरोपी जनक चौधरी का एक महिला के साथ अवैध संबंध था जिसको लेकर पत्नी पुनीता देवी विरोध करती थी। उसी को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी को काटकर हत्या कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network