आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 अगस्त 2022 : खगड़िया। नगर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक माल खाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने थाना स्थित अपने आवास में अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकरआत्म हत्या कर ली। शब को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इधर जिलाधिकारी डाक्टर आलोक रंजन घोष ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि जैसा कि जानकारी मिली स्व यादव बिमारी को काफ़ी परेशान रहते थे बांकि जांच के बाद ही करणों का पता चल पायेगा। नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार यादव ने अपने आप को गोली मार ली।

पुलिसकर्मियों ने बताया की जब गोली की आबाज़ सुनी तो आवास का दरवाजा खोला तो देखा स्व़ यादव खून से लथपथ मृत परे हैं। आनन-फानन में सदर अस्पताल लाए जाने के डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहरसा जिले के दुधैला सोनबर्षा निवासी सुरेंद्रकी कुमार यादव की कुछ माह पूर्व ही नगर थाने में पोस्टिंग हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network