
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 अगस्त 2023 : कोचस रोहतास। कोचस थाना में गत 388/22 दिनांक 30/11/2022 को धारा 341/323/302/ 504/506/ के मामले में फरार एक अपराधी को कोचस पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर दयानंद शर्मा एवं कोचस थाना अध्यक्ष अमोद कुमार ने पत्रकारो को बताया कि पूर्व में हुई चवरी गांव के सीताराम सिंह के लड़का अभिषेक कुमार के साथ आपसी में जमीनी विवाद को लेकर गोली चली हुई थी। जिसमें अभिषेक कुमार को गोली लग गई। जिन्हें इलाज के लिए बनारस अस्पताल भेजा गया था जिनका मौत इलाज के दौरान हो गई। मौत होने के बाद परिजनों ने चार नामजद पर कोचस थाने में प्राथमिक की दर्ज कराया था । जिसमें 3 की गिरफ्तारी हो चुकी थी। । वहीं थाना अध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि डर से लगातार फरार चल रहे थे।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला के टॉप 20 अपराधी की सूची में शामिल थे। जिनकी गिरफ्तारी कोचस पुलिस एम टेक्निकल टीम के सहयोग से गिरफ्तारी की गई है। वही थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुधाकर सिंह उम्र 40 वर्ष पिता बृकेश सिंह गांव चवरी थाना कोचस जिला रोहतास स्थाई निवासी बताए जाते है। यह जिला के टॉप 20 अपराधियों में से एक थे। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर सासाराम जेल भेज दिया। मौके पर भागीरथी कुमार सब इंस्पेक्टर एवं नीरज कुमार सब इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
