आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 मई 2023 : सासाराम : सासाराम हिंसा पर भाजपा के खेल का पोल खोल के तहत जदयू ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया. धरना में पूरे रोहतास जिला से पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा व संचालन पार्टी के नेता अशोक पटेल ने किया. इस दौरान जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने धरना को संबोधित करते हुए कहा किअराजकता और वैमनस्यता फैलाना भाजपा का एक मूल सिद्धांत बन गया है. आज की तारीख में समाज और देश में जो विष फैलाया जा रहा है, वह देश के लिए तो घातक है पर बिहार और सासाराम में उनकी यह योजना सफल नहीं हो सकती है. 

 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इन घातक और गंदे हथकंडों से जनता वाकिफ हो चुकी है और उनका असली देश और समाज विरोधी चेहरा सामने आ चुका है. अराजकता वैमनस्यता और सांप्रदायिकता फैलाने वालों के विरुद्ध सरकार कठोर कार्रवाई करेगी. वहीं सासाराम की घटना पर भाजपा के खेल का पोल खोल को लेकर आयोजित जदयू की धरना में कई नेताओं ने संबोधित कर भाजपा पर बरसें. पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के इस दोरंगी और गलत नीतियों के कारण ही भाजपा से किनारा किया है. किसी भी हाल में बिहार के भाईचारे शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल को दूषित नहीं होने दिया जाएगा और गलती करने वालों को उनके गलती की सजा जनता द्वारा आगामी चुनाव में दी जाएगी. पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि जिले की जनता अफवाहों और बहकावे में नहीं आने वाली है. सच्चाई की हमेशा जीत होती है. 

वहीं धरना को पूर्व विधायक अशोक कुमार, ललन सिंह, वशिष्ठ सिंह, श्याम बिहारी, अमरेश चौधरी, बवन सिंह कुशवाहा, नागेंद्र चंद्रवंशी, राजू गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, बिंदा चंद्रवंशी, प्रमिला सिंह, सविता नटराज, रिंकू सिंह, नेहा नटराज, राजिया कामिल, रेहाना खातून, उषा पटेल, अनिल सिंह, संजय पटेल, बद्री भगत आदि वक्ताओं ने संबोधित किया.
धरना में वंश नारायण सिंह, धनंजय पटेल, अलख निरंजन, राकेश कुमार मुन्ना, संजय सिंह, सिकंजय सिंह, संजय वर्मा, मुन्ना सिंह, अमरेंद्र सिंह, अनिमेष कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, विकास सिंह, रामनाथ कुशवाहा, सिंहेश्वर कुमार, वसंत राय, दीपक चौबे, विनोद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, मनोज सिंह, हरिहर सिंह, गोवर्धन सिंह, सूर्यवंशी सिंह, हृदयानंद कुशवाहा, नंदू चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network