अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सजगता दिखाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पत्र मिलने वाली जगह के आस-पास तलाशी अभियान में जुटी है।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 जून 2022 : मुंबई : अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सजगता दिखाते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल पत्र मिलने वाली जगह के आस-पास तलाशी अभियान में जुटी है।

बताया जा रहा है की सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे वहां उनके और उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र उन्हें मिला। इस पत्र में लिखा था कि सलमान खान का भी सिद्धू मूसेवाला की तरह हालत कर देंगे।खबरों की माने तो यह धमकी भरा खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला है। सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को ये लेटर उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद रोज जाकर बैठते हैं। से में आरोपी को सलीम खान की दिनचर्या की पूरी जानकारी होने की संभावना है।पुलिस आरोपी की पहचान के लिए बैंडस्टैंड इलाके में लगे सभी CCTV की फुटेज खंगाल रही है।

अभी कुछ दिन पहले ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हत्या कर दी गई थी। यह घटना मनोरंजन जगत के लिए दिल दहला देने वाली थी और अब सलमान को इस तरह के धमकी भरे खत मिलना, काफी चिंता का विषय है। सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उनके फैंस परेशान हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network