गंभीर स्थिति में ईलाज के लिए हाजीपुर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 फरवरी 2022 : महुआ : महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली में एक बाइक पर सवार तीन अपराध कर्मियों ने कन्हौली बाजार से दुकान बंद कर जा रहे स्वर्ण व्यवसाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल दुकानदार को गंभीर स्थिति में ईलाज के लिए हाजीपुर में भर्ती। कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के विशनपुर बेझा निवासी विनोद साह मंगलवार की शाम में प्रतिदिन की भांति कन्हौली बाजार से दुकान बंद कर अपने पुत्र राजन साह के साथ बाइक से घर जा रहे थे,तभी शुक्ला गाछी के समिप हाथियार से लैसअपराधि विनोद साह से उनके साथ लूटपाट करना चाहते थे लेकीन अपराधि अपने को लूट में असफल होते देख विनोद साह को गोली मार दी। गोली बिनोद साह के पीठ में लगी।गोली लगने के बाद विनोद साह बाइक से गिर पड़े। गोली मारने के बाद सभी अपराधि भाग निकले।बताया जाता है कि दो बाइक पर तीन अपराधी सवार थे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में घायल व्यवसायी को ईलाज के लिए हाजीपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।व्यवसाई से लूट की घटना से आसपास के लोगों और दुकानदारों में दहशत का माहौल कायम है। समाचार लिखे जाने तक महुआ थाने की पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई थी। ज्ञात हो कि महज एक पखबाड़े पहले महुआ देसरी मुख्य सड़क मार्ग के हरपुर ओसटी चौक के पास अपराधियो ने एक ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक से दिन दधारे हथियार के बल पर 96 हजार रुपए लूट कर आराम से भाग निकले थे। जिसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network