आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 अक्टूबर 2022 : डालमियानगर : रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन के निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुमार गौरव, सहायक उप निरीक्षक हरे राम कुमार, प्रधान आरक्षी अभिमन्यु कुमार सिंह आरक्षी सनी कुमार आरक्षी मुकेश कुमार दुबे एवं अपराध आसूचना शाखा रेलवे सुरक्षा बल गया के सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार चौधरी की विशेष टीम के द्वारा तिलौथू बाजार स्थित सिंह ट्रेडर्स जन सेवा केन्द्र में छापामारी कर दीपक कुमार सिंह पिता महेंद्र सिंह ग्राम विक्रम बीघा थाना तिलौथू जिला रोहतास बिहार नाम के एक टिकट दलाल को रेलवे के ई टिकटों को अवैध रूप से बनाने के कारोबार में सन लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 71605 रुपए के अवैध रूप से बनाए गए रेलवे का आरक्षित ई टिकट बरामद हुआ। उक्त के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर उक्त को समय से माननीय न्यायालय रेलवे गया को अग्रिम कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network