आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 सितम्बर 2022 : करगहर रोहतास। राजद के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रमुख सह पैक्स अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद सह राजद प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद ने की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय यादव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता सह सांसद छेदी पासवान ने कहा कि विजेंद्र यादव एक निर्भीक व प्रखर नेता थे। उनकी हत्या से राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक संतोष कुमार मिश्रा, विधायक विजय कुमार मंडल एवं विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे हमेशा गरीबों की बात किया करते थे। करगहर की धरती ने एक अच्छा नेता खो दिया। पूर्व मंत्री ददन पहलवान, पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयेंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह, दिनेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह यादव, रंजन कुमार सिंह, मुखिया जगनारायण पासवान, पूर्व मुखिया मनोज पासवान, सुनील पासवान, मुस्ताक अंसारी, सत्येंद्र नारायण, मुन्ना सिंह यादव, बच्चा सिंह यादव, धनंजय कुमार पांडेय, पूर्व मुखिया हरिगोविन्द सिंह,भाकपा नेता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जगनरायण प्रसाद गुप्ता सहित उपस्थित सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network