आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 जनवरी 2023 : सासाराम : विगत चार जनवरी 2023 को जिले के रोहतास प्रखंड के ग्राम नागाटोली की आदिवासी महिला राजकली उरांव की मौत के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा व कैमूर वन अधिकार संघर्ष मोर्चा ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय सासाराम में प्रतिकार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कैमूर वन अधिकार संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नागाटोली की आदिवासी महिला राजकालो उरांव की निर्मम हत्या हुयी है, इस पर पर्दा डालने एवं आदिवासी के आंदोलन को बदनाम करने के लिए नक्सल एवं तस्कर जैसे आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल कर आदिवासियों के जल,जंगल, जमीन जैसे बुनियादी मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. मोर्चा इसकी तीव्र निंदा करता है. वहीं अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिला सचिव अयोध्या राम ने कहा कि आदिवासी महिला राजकली  उरांव की हत्या व उसके बाद जो भी घटित हुयी, उसके लिए केवल वन विभाग का प्रशासन एवं सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि विगत नौ सितंबर 22 को वर्तमान वन प्रमंडल पदाधिकारी को संयुक्त रूप से स्मार पत्र देकर कर्मियों द्वारा आदिवासियों के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी गयी थी. किंतु वन विभाग के अधिकारी व सरकार दोनों ही आदिवासी एवं वनवासियों को उनकी बुनियादी अधिकार से वंचित करने की कोशिश में जुटे रहे.

प्रदर्शन में रवि ठाकुर, राजेश कुमार पासवान, राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद मेहता सुखाड़ी बनवासी, रमन राम, लोक संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुनील कुमार वर्मा, जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह, नौजवान भारत सभा के विनोद कुमार सिंह एवं कैमूर वन अधिकार संघर्ष मोर्चा के सुरेन्द्र उरांव, रविनाथ कीड़ों, धनंजय उरांव, प्रवेश राजभर, विजय उरांव आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network