
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 मार्च 2023 : शेखपुरा। योजना संख्या-03/2019-20 एवं योजना संख्या- 04/2019-20 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति एवं मुखिया समेत 05 लोगों पर राशि गवन करने के आरोप में पंचायत सचिव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज उनमें तत्कालीन अध्यक्ष प्रेमलता देवी, पति- मिथिलेश केवट, साकिन-गगौर, वार्ड सचिव, रंजीत केवट, पिता- देवचरण केवट, साकिन-गगौर, मुखिया- रुबी रंजना कुमारी, पति- रामानुज सिंह, साकिन-गगौर, तकनीकी सहायक, रंजीत कुमार सिंह, पिता-स्व॰ रामस्वरुप प्रसाद, साकिन-शेखपुरा, पंचायत सचिव, विधानंद प्रसाद, पिता- स्व॰ राजेन्द्र प्रसाद, साकिन- हसनगंज शामिल है। इन लोगों पर योजना संख्या- 03/2019-20 एवं योजना संख्या- 04/2019-20 में राशि के गवन का आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।
