बघार से लौटने के दौरान रास्ते में घेरकर दिया घटना को अंजाम

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 अप्रैल 2023 : शेखपुरा। शनिवार की रात्रि जिले के अरियरी थाना क्षेत्र अंतर्गत केमरा गांव में बदमाशों ने रास्ते में घेरकर दो सहोदर भाइयों को गोली मार दी। जिसमे अनुज 30 वर्षीय शत्रुघ्न राम की मौके पर मौत हो गई। दूसरा भाई 45 वर्षीय अरुण राम बुरी तरह घायल हो गया। मृतक गांव के मसूदन राम का पुत्र बताया गया है। ग्रामीणों के द्वारा गोली लगने के बाद इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा शत्रुघ्न राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अरुण राम से पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया । यह घटना शनिवार की रात्रि घटी तब घटी। जब मृतक अपने एक साथी विकास कुमार के साथ बघार की ओर से शौच कर घर वापस लौट रहा था। तभी पूर्व से घात लगाए गांव के ही अशोक राम , कृष्णनंदन राम, प्रमोद कुमार सहित अन्य युवक को घेर कर सीने में गोली मार दी। घटना के दौरान मृतक का साथी निकल भागने में सफल हो गया। गोली लगने के बाद भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर घायल अरुण राम घटनास्थल की ओर दौड़ा। तभी बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। घायल युवक को गोली बाएं हाथ में लगी है।


इस घटना की सूचना मिलने के बाद अरियरी थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक ऋषभ यादव के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की लाश को जब्त कर ली। जिसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। जबकि इस घटना के बाद दोनो पक्ष के बीच तनाव व्याप्त हो गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।
