-गोलीबारी में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप घायल,रेफर

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 अप्रैल 2023 : अररिया/फारबिसगंज : फारबिसगंज अनुमंडल के नरपतगंज थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड संख्या 13 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों की लड़ाई में 50 राउंड फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।जिसमें भूस्वामी समेत मकान का निर्माण करने पहुंचे मिस्त्री, मजदूर व बच्चे को गोली लगने आधा दर्जन से अधिक लोग घायल होने की बात बताया जा रहा है। जिसमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि अनुमंडल अस्पताल इलाज कराने पहुंचे घायल में एक बच्चा भी शामिल है सभी को गोली लगी है। अस्पताल में इलाजरत घायलों में गृहस्वामी ब्रह्मदेव यादव उम्र 65 वर्ष पिता स्व. शिवनंदन यादव, अमित यादव उम्र 18 वर्ष पिता जय कुमार यादव एवं पांच वर्षीय बच्चा सत्यम कुमार पिता श्रवण शर्मा तीनो निवासी मृदोल सिमराही टोला वार्ड संख्या 13 के निवासी है। वहीं अन्य घायलों में बढ़ई मिस्त्री में जय प्रकाश शर्मा पिता कारी शर्मा निवासी परवाहा वार्ड संख्या 11, समुद्र शर्मा पिता स्व. डोमन शर्मा निवासी गरगमा वार्ड एक थाना नरपतगंज शामिल है। घटना के संदर्भ में घायल काठ मिस्त्री ने बताया कि वे सभी काठ के मकान का निर्माण का कार्य कर रहे थे। इसी बीच विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ। वे लोग कुछ समझ पाते इसी बीच अचानक से अंधाधुंध गोली चलने लगी गोली उन लोगों को लग गई और वे सभी गंभीर रुप से घायल हो गए।

इधर अस्पताल में इलाज गत गिरी स्वामी 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के पोता मनीष यादव पिता पिंटू यादव ने बताया कि मृदुल पंचायत सिमराही टोला स्थित जमीन पर उसके दादा ब्रह्मदेव यादव मिस्त्री से काम करवा रहे थे इसी बीच घूर रहा बिशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव दुर्गा नंद यादव सिकंदर यादव सहित अज्ञात 50 से 55 लोग अचानक पहुंचे और उसके दादा को गाली गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपितों ने हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके दादा व अन्य लोग जाने लगे तो अंधाधुंध फायरिंग किया जाने लगा जिसमें उसके दादा को गोली लगी वह अन्य मिस्त्री मजदूर को भी गोली लग गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर नरपतगंज के थानाध्यक्ष शैलेस कुमार पांडेय दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायल लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजवाया। वही अनुमंडल अस्पताल में पंचायत के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा मौके पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद एवं पुलिस बल घायलों से घटना की जानकारी लेने में लगे रहे। जहां से सभी घायलों को रेफर करने की बात सामने आ रही है।
