
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 12 अगस्त 2023 : अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु बिहार पुलिस के चार अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक, 2023 से सम्मानित किया गया है। पुलिस मुख्यालय से शनिवार को मिली सूचना के अनुसार पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार और कार्तिकेय शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री पदक 2023 से सम्मानित किए गए। पुलिस मुख्यालय की ओर से इन सभी अधिकारियों को सम्मानित होने के लिए हार्दिक बधाई दी गई। बिहार पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे ट्वीट करते हुए कहा कि आपका समर्पण और प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
