आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 नवम्बर 2022 : सासाराम : जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, फसल अवशेष प्रबंधन के द्वारा जिला स्तर पर अन्तर्विभागीय कार्य समूह, रोहतास के द्वारा किसानों द्वारा खेतो में पराली नही जलाने से संबंधित अन्तर्विभागीय कार्य बैठक की गयी जिसमें उप विकास आयुक्त, रोहतास, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, -समूह की रोहतास, सासाराम, जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास, निदेशक, डी० आर० डी०, रोहतास, सासाराम जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास, सासाराम जिला परियाजना प्रबंधक, जीविका, रोहतास एवं अन्य सभी संबंधित सदस्यों के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में इस वर्ष धान के फसलों के कटनी के पश्चात अवशेष (पराली) को खेतों में जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों तथा आमजनों के बीच जागरुकता फैलाने आदि के संबंध में समीक्षा की गयी समीक्षोपरान्त निम्नांकित निदेशा दिया गया:
जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास को निदेश दिया गया कि सभी विद्यालयों में खेतो में किसानों के द्वारा पराली नहीं जलाने के संबंध में बच्चों को इस आशय का शपथ दिलवाया जाना सुनिश्चित करें, ताकि किसानों के द्वारा धान कटनी के पश्चात खेतों में पराली को नहीं जलाया जा सके।
जिला कृषि पदाधिकारी, रोहतास को निदेश दिया गया कि सभी किसान सलाहाकरों एवं कृषि समन्वयकों को निदेश दें कि वे खेतों में पराली जलाये जाने वाले किसानों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराते हुये उनके किसान पंजीकरण संख्या को रद्द करने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
अन्य सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि फसल अवशेष खेतों में न जलाने हेतु किसानों के बीच जागरुकता फैलाने आदि के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार अपने स्तर से करवाना सुनिश्चित करें।
