कटेया पुलिस पर वाहन से धक्का मारने का आरोप, शव को थाने पर रख कर हंगामा कर रहे है परिजन
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 07 अक्टूबर 2023 : गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगा है। कटेया थाने की पुलिस पर वाहन जांच के दौरान धक्का मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वही मृतक युवक के परिजन शव को थाने पर रखकर घेराव किए हुए है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। मृतक युवक यूपी के तमकुही राज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के रामाकांत कुशवाहा का पुत्र पंकज कुशवाहा बताया गया है। जबकि चखनी गावं के राजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि कटेया थाने की पुलिस पंचदेवरी पिकेट के समीप वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक बिहार की तरफ आ रहे थे। पुलिस को बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस के द्वारा वाहन से पिछा किया गया। इसी दौरान पुलिस के वाहन की ठोकर से बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनो युवकों को इलाज कराने के बाद हाजत में बंद कर लिया। इस दौरान युवक पंकज कुशवाहा की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पुलिस ने युवक के परिजनों से पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया। युवके परिजन जब उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का पुलिस पर आरोप है कि युवक की मौत इलाज के आभाव में हाजत में ही हो गयी थी। परिजन युवक के शव को लेकर थाने का घेराव किए हुए है। इस संबध में पुलिस कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।