आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 जून 2022 : छपरा : सारण जिला के इसुआपुर थाने के पुलिस को उस समय जबरदस्त कामयाबी मिली जब थाना के कांड संख्या 117 /22 का उद्भेदन कर लिया गया। उक्त घटना थाना क्षेत्र के बिशनपुरा में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखे लैपटॉप, टैब एवं सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए गए थे। सारण पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढौरा, अंचल पुलिस निरीक्षक मशरक तथा थानाध्यक्ष इसुआपुर को कांड का अनुसंधान करने एवं त्वरित कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। जिसके आलोक में इसुआपुर थाना द्वारा कांड का त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई कर कांड में संलिप्त अपराधी सुरेश राय के पुत्र नीरज कुमार जो इसुआपुर थाना क्षेत्र के मानपुररसौली का निवासी है गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान एवं पूछताछ के क्रम में अपराध कर्मी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा इसके निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त स्वर्गीय तुलसी महतो के पुत्र ओम प्रकाश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों की निशानदेही के आधार पर चोरी की गई लैपटॉप एक,टैब एक, पायजेब एक, सोने का नथिया एक, सोने का मांग टीका एक, सोने की जूतियां एक, सोने का हार एक, चांदी का पायल एक, चांदी का कमरबंद एक एवं अन्य आभूषण बरामद कर कांड का सफल उद्भेदन कर दिया गया। पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक संजय राम के द्वारा अपने थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ मिलकर एक कार्रवाई की गई।

https://youtu.be/dtGfLMsY2Ww

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network