आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 04 अक्टूबर 2024 :पुणे।  पुणे के कोंढवा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बोपदेव घाट इलाके में सामूहिक बलात्कार की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना रात करीब 11 बजे घटी, जब 21 साल की एक लड़की और उसकी सहेली वहां गई थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला किया और लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 5 बजे मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (सीपी) रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और डिटेक्शन ब्रांच की दस टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आरोपियों ने लड़की के दोस्तों को कपड़े से बांध दिया और उसके बाद लड़की के साथ यह जघन्य अपराध किया। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, होश में है और उसका इलाज जारी है। पुलिस पीड़िता का बयान लेने की प्रक्रिया में है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ प्रयास कर रही है।

पुलिस इस घटना की हर संभव दिशा में जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network